राजस्थान सामान्य परिचय

0

राजस्थान – एक परिचय

★ राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है, जो कि देश का 10.41 प्रतिशत है। क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का देश में प्रथम स्थान है।

★ 1 नवम्बर 2000 को मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ का गठन हुआ और उसी दिन से राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का प्रथम राज्य बना।
  क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान की तुलना की जाये तो राजस्थान श्रीलंका से पांच गुना, चेकोस्लोवाकिया से तीन गुना, इजराइल से सत्रह गुना तथा इंग्लैण्ड से दुगुने से भी बड़ा है। जापान की तुलना में राजस्थान कुछ ही छोटा है।
★ 2011 में राजस्थान की कुल जनसंख्या 6,86,21,012 थी जो की देश की कुल जनसंख्या का 5.67 प्रतिशत है।
★ छठी शताब्दी के बाद राजस्थानी भू-भाग में राजपूत राज्यों का उदय प्रारंभ हुआ था। राजपूत राज्यों की प्रधानता के कारण इसे राजपुताना कहा जाने लगा।
★ वाल्मीकि ने राजस्थान प्रदेश को ‘मरुकांतर’ कहा है। राजस्थान शब्द का प्राचीनतम उपयोग ‘राजस्थानियादित्य’ विक्रम संवत 682 में उत्कीर्ण वसंतगढ़ (सिरोही ) के शिलालेख में मिलता है ।उसके बाद मुहणोत नैणसी की ख्यात व राजरूपक में राजस्थान शब्द का प्रयोग हुआ है।
★ सन् 1800 ई.में “जार्ज थामस” ने राजस्थान के इस भाग के लिए ‘राजपुताना’ की संज्ञा दी। इस बात का उल्लेख विलियम फ्रेंकलिन की पुस्तक “मिलिट्री मेमोरी” में आता है।
★ कर्नल जेम्स टॉड ने इस राज्य को “रायथान” कहा क्योंकि स्थानीय साहित्य एवं बोलचाल में राजाओं के निवास के प्रान्त को ‘रायथान’ कहते थे। 19 वी. सदी में कर्नल जम्स टाॅड ने अपनी पुस्तक “एनाॅल्स एंड एटीक्विटिज राजस्थान” मेे राजस्थान शब्द का प्रयोग किया। इस पुस्तक का दूसरा नाम “सैण्ट्रल एंड वेस्टर्न स्टेट्स ऑफ़ इंडिया” है।
  इस पुस्तक का पहली बार हिन्दी अनुवाद राजस्थान के प्रसिद्ध इतिहासकार गौरीशंकर- हीराचंद ओझा ने किया। इसे हिन्दी में “प्राचीन राजस्थान का विश्लेषण” कहते है। कर्नल जेम्स टाॅड 1818-1821 के मध्य मेवाड़ (उदयपुर) प्रांत में पोलिटिकल ऐजेन्ट थे। उन्होने अपने घोडे़ पर बैठकर घूम-घूम कर इतिहास लेखन किया अतः कर्नल जम्स टाॅड को घोडे वाला बाबा के नाम से भी जाना जाता है।
★ 30 मार्च, 1949 को चार बड़ी रियासतों – जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर एवं बीकानेर का राज्य में विलय होने के बाद वृहत राजस्थान का गठन हुआ। तभी से 30 मार्च को ‘राजस्थान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
★ 26 जनवरी 1950 को विधिवत् रूप से इस प्रदेश का नाम राजस्थान स्वीकार किया गया

राजस्थान की स्थिति विस्तार, आकृति एवं भौतिक स्वरूप

  1. राजस्थान की कुल सीमा 5920 कि.मी. (1070 अंतर्राष्ट्रीय व 4850 अंतर्राज्यीय) है।
  2. भुमध्य रेखा के सापेक्ष राजस्थान उतरी गोलार्द्ध में स्थित है।
  3. ग्रीनवीच रेखा के सापेक्ष राजस्थान पुर्वी गोलार्द्ध में स्थित है।
  4. ग्रीनवीच व भुमध्य रेखा दोनों के सापेक्ष राजस्थान उतरी पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है।
  5. राजस्थान राज्य भारत के उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23°3′ से 30°12′ उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7°9′) तथा 69°30′ से 78°17′ पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8°47′) के मध्य स्थित है।
  6. राजस्थान का अधिकांश भाग कर्क रेखा के उतर में स्थित है। कर्क रेखा 23°30′ अक्षांश राज्य के दक्षिण में बांसवाड़ा-डुंगरपुर जिलों से गुजरती है। बांसवाड़ा शहर कर्क रेखा से राज्य का सर्वाधिक नजदीक शहर है।
  7. उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 826 कि.मी व विस्तार उत्तर में कोणा गाँव (गंगानगर) से दक्षिण में बोरकुण्ड गाँव (कुशलगढ़, बांसवाड़ा) तक है।
    पुर्व से पश्चिम तक चैड़ाई 869 कि.मी व विस्तार पुर्व में सिलाना गाँव (राजाखेड़ा, धौलपुर) से पश्चिम में कटरा (फतेहगढ़,सम, जैसलमेर) तक है।
  8. राजस्थान का अक्षांशीय विस्तार: 7°9′
  9. राजस्थान का देशान्तरीय विस्तार: 8°47′
  10. राजस्थान की आकृति विषम कोणीय चतुर्भुज या पतंग के समान है।

रेडक्लिफ रेखा के साथ स्थिति:

★ रेडक्लिफ रेखा भारत और पाकिस्तान के मध्य स्थित है। इसके संस्थापक सर सिरिल एम रेडक्लिफ को माना जाता है। इसकी स्थापना 14/15 अगस्त, 1947 को की गयी। इसकी भारत के साथ कुल सीमा 3310 कि.मी. है।

★ रेडक्लिफ रेखा पर भारत के चार राज्य स्थित है:
  (1) जम्मू-कश्मीर (1216 कि.मी)
  (2) पंजाब (547 कि.मी)
  (3) राजस्थान (1070 कि.मी)
  (4) गुजरात (512 कि.मी)

★ रेडक्लिफ रेखा से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदु:
  (1) रेडक्लिफ रेखा के साथ सर्वाधिक सीमा: राजस्थान (1070 कि.मी)
  (2) रेडक्लिफ रेखा के साथ सबसे कम सीमा: गुजरात (512 कि.मी)
  (3) रेडक्लिफ रेखा के सर्वाधिक नजदीक राजधानी मुख्यालय: श्रीनगर
  (4) रेडक्लिफ रेखा के सर्वाधिक दूर राजधानी मुख्यालय: जयपुर
  (5) रेडक्लिफ रेखा पर क्षेत्र में सबसे बड़ा राज्य: राजस्थान
  (6) रेडक्लिफ रेखा पर क्षेत्र में सबसे छोटा राज्य: पंजाब

★ रेडक्लिफ रेखा के साथ राजस्थान के चार जिलों की सीमा लगती है:
  (1) बीकानेर: 168 कि.मी
  (2) श्री गंगानगर: 210 कि.मी
  (3) बाड़मेर: 228 कि.मी
  (4) जैसलमेर: 464 कि.मी
  (5) रेडक्लिफ रेखा राज्य में उत्तर में गंगानगर के हिंदुमल कोट से लेकर दक्षिण में बाड़मेर के शाहगढ़ बाखासर गाँव तक विस्तृत है।

★ रेडक्लिफ रेखा के साथ राजस्थान के जिला मुख्यालय:
  (1) रैडक्लिफ रेखा को छूने वाले जिलों में से सबसे नजदीक स्थित जिला मुख्यालय:   श्री गंगानगर
  (2) रैडक्लिफ रेखा को छूने वाले जिलों में से सबसे दूर स्थित जिला मुख्यालय: बीकानेर
  (3) रैडक्लिफ रेखा को न छूने वाले जिलों में से सबसे नजदीक स्थित जिला मुख्यालय: जालोर
  (4) रैडक्लिफ रेखा को न छूने वाले जिलों में से सबसे दूर स्थित जिला मुख्यालय: धौलपुर

अन्य राज्यों के साथ सीमा स्थिति:

राजस्थान की सीमा देश के 5 राज्यों से लगती है, जिसमे सबसे कम सीमा बाड़मेर व सबसे अधिक झालावाड़ बनाता है।

  1. पंजाब (89 KM):
    ☛ राजस्थान के दो जिलो श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ की सीमा पंजाब से लगती है।
    ☛ पंजाब के दो जिले फाजिल्का व मुक्तसर की सीमा राजस्थान से लगती है।
    ☛ पंजाब के साथ सर्वाधिक सीमा श्रीगंगानगर व न्यूनतम सीमा हनुमानगढ़ की लगती है।
    ☛ पंजाब सीमा के नजदीक जिला मुख्यालय श्री गंगानगर तथा दूरस्थ जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ हैं।
    ☛ पंजाब सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला श्री गंगानगर व छोटा जिला हनुमानगढ़ है।
  2. उत्तरप्रदेश (877 KM):
    ☛ राजस्थान के दो जिलों भरतपुर, धौलपुर की सीमा उत्तरप्रदेश के दो जिलों (मथुरा, आगरा) से लगती है।
    ☛ उत्तरप्रदेश के साथ सर्वाधिक सीमा भरतपुर व न्युनतम धौलपुर की लगती है।
    ☛ उत्तरप्रदेश की सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला भरतपुर व छोटा जिला धौलपुर है।
    ☛ उत्तरप्रदेश की सीमा के नजदीक जिला मुख्यालय भरतपुर व दुर जिला मुख्यालय धौलपुर है।
  3. गुजरात (1022KM):
    ☛ राजस्थान के 6 जिलों (बाड़मेर, जालौर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा) की सीमा गुजरात के 6 जिलों (कच्छ, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, माहीसागर, दाहोद) से लगती है।
    ☛ गुजरात के साथ सर्वाधिक सीमा उदयपुर व न्युनतम सीमा बाड़मेर की लगती है।तथा सीमा के नजदीक जिला मुख्यालय डुंगरपुर व दुर मुख्यालय बाड़मेर है।
    ☛गुजरात सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला बाडमेर व छोटा जिला डूंगरपूर है।
  4. हरियाणा (1262 KM):
    ☛ राजस्थान के 7 जिलों (हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, अलवर, भरतपुर) की सीमा हरियाणा के 8 जिलों (सिरसा, फतेहबाद, हिसार, भिवाणी, महेन्द्रगढ़, रेवाडी, गुडगाँव, मेवात) से लगती है।
    ☛ हरियाणा के साथ सर्वाधिक सीमा हनुमानगढ़ व न्युनतम सीमा जयपुर की लगती है।
    ☛ सीमा के नजदीक जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ व दूर मुख्यालय जयपुर का है।
    ☛ हरियाणा सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला चुरू व छोटा जिला झुंझुनू है।
  5. मध्यप्रदेश (1600 KM):
    ☛ राजस्थान के 10 जिलों (धौलपुर, करोली, सवाईमाधोपुर, कोटा, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बाँसवाड़ा ) की सीमा मध्यप्रदेश के 10 जिलों (झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, निमच, शाजापुर, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्यौपुर, मुरैना) से लगती है।
    ☛ मध्यप्रदेश के साथ सर्वाधिक सीमा झालावाड़ व न्यूनतम भीलवाड़ा की लगती है।
    ☛ सीमा के नजदीक मुख्यालय धौलपुर व दुर जिला मुख्यालय भीलवाड़ा है।
    ☛ मध्यप्रदेश की सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला भीलवाड़ा व छोटा जिला धौलपुर है।

Hello world!

1

Welcome to WordPress. यह राजस्थान की संकृति है कि हम भूगोल को मानते है